Chandauli: देवरी कलाँ के विद्यालयों में शिक्षकों की गैरहाजिरी पर एसडीएम ने जताई कड़ी नाराजगी

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -बिशाल कुमार गुप्ता

Chandauli: चंदौली नौगढ़-विकासखंड नौगढ़ के विद्यालयों की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र बुधवार को उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देवरी कलाँ स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं मिले। (Chandauli) सभी अध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश के अनुपस्थित पाए गए, जिससे प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही मानी गई।

WhatsApp Image 2025 09 24 at 5.18.36 PM 1

ये भी पढ़ें –बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, पाकिस्तान आर्मी भी निशाने पर

एसडीएम ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी अत्यंत कम थी, जो शिक्षा व्यवस्था की गिरती स्थिति को दर्शाता है। (Chandauli) उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी व्यक्त की और कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय, नोनवट प्राथमिक विद्यालय और औरवाटाड़ में एक-एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। (Chandauli) वहीं चिकनी गांव के माध्यमिक विद्यालय में भी एक अध्यापक की अनुपस्थित पाये गए

WhatsApp Image 2025 09 24 at 5.18.35 PM

ये भी पढ़ें –Tere Ishk Mein Teaser: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में का टीजर इस दिन होगा रिलीज

एसडीएम विकास मित्तल ने कहा कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (Chandauli) एसडीएमने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को दे दी है। साथ ही शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें