Prayagraj News: होटल का कमरा नंबर-106, अंदर प्रयागराज के डिप्टी CMO की लाश; शव देख अधिकारी बोले- ये सुसाइड नहीं मर्डर

Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj News: प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह की लाश होटल के कमरे में फंदे पर लटकती मिली. सुनील कुमार सिंह वाराणसी के रहने वाले थे. उनका शव आज सिविल लाइंस के होटल विट्ठल के कमरे में मिला. सुबह सबसे पहले जब होटल के कर्मचारियों ने फंदे पर लटकता हुआ शव देखा तो इसकी जानकारी मैनेजर को दी. मैनेजर ने पुलिस और प्रभारी सीएमओ को घटना की जानकरी दी. सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची. (Prayagraj News) होटल के कमरा नंबर-106 के दरवाजे को मास्टर चाबी से ओपन किया गया. फॉरेंसिक टीम कमरे में साक्ष्य जुटा रही है. डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से वाराणसी के पांडेयपुर के रहने वाले थे. वो संचारी रोग के नोडल अधिकारी थे. उनकी पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं. शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है.

फिलहाल पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं. जानकारी होने पर मौके पर खुद प्रयागराज के डीएम और पुलिस कमिश्नर पहुंच गए. डीएम और पुलिस कमिश्नर ने भी मौके पर स्थिति का जायजा लिया. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आरोपों पर पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह के परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने खड़े किए सवाल

मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बतयाा कि डॉक्टर सुनील कुमार सिंह मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले थे. इस समय उनकी तैनाती सीएमओ ऑफिस में थी. वह प्रतिदिन वाराणसी से ही आया-जाया करते थे. यदि बीच में कहीं रुकते थे तो प्रयागराज से वाराणसी के बीच किसी होटल में रुक जाते थे, लेकिन वह प्रयागराज शहर में नहीं रहते थे. ये जांच का विषय है कि उनका सिविल लाइंस स्थित होटल में शव कैसे मिला?

https://youtu.be/wckjMidCg2A

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=48467

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें