Shahjahanpur Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलिंग तोड़ते पुल से नीचे गिरी, बच्चों समेत 20 से ज्यादा की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Shahjahanpur Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रैक्टर-ट्राली नदी में जा गिरी. हादसे में महिलाओं व बच्चों सहित 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. ये सभी श्रद्धालु गर्रा नदी में जल भरने आये थे. जिले के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के बिरसिंगपुर गांव के पास रटा पुल पर यह हादसा हुआ है.

हादसे वाली जगह पर अब जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है. बचाव कार्य का अभियान चला जा रहा है. (Shahjahanpur Accident) दुर्घटना क जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी इस बचाव कार्य में लोगों की जान बचाने में मदद कर रहे हैं.

madan 90
Shahjahanpur Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलिंग तोड़ते पुल से नीचे गिरी, बच्चों समेत 20 से ज्यादा की मौत

सीएम योगी ने जताया दुख

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्ति किया है. (Shahjahanpur Accident) सीएम योगी ने कहा कि जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांती मिले. साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 से ज्यादा लोग सवार थे. इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे. शुरुआती जानकारी में इस हादसे में 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

https://youtu.be/cdAXrum10cw

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=47893

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें