Sharad Pawar BJP Alliance: शरद पवार गुट और BJP में पक रही खिचड़ी… 4 बड़े घटनाक्रमों से बढ़ी हलचल, महाराष्ट्र में बदलने वाला है सियासी खेल?

Facebook
X
WhatsApp

Sharad Pawar BJP Alliance: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर संभावित नए राजनीतिक समीकरणों (Political Equations) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच हालिया दिनों में सामने आए कुछ मुलाकातों और घटनाक्रमों ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

हालांकि, दोनों दलों के बीच किसी नए गठबंधन (Alliance) को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है।

Also Read –Ravi Kishan Wife: कौन हैं रवि किशन की पत्नी? वायरल मीम्स देख एक्टर को कमरे में करना चाहती थीं बंद

Sharad Pawar BJP Alliance: शरद पवार और PM Modi की मुलाकात से शुरू हुई चर्चा

सबसे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मुलाकात चर्चा में आई। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में संभावित नए समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गईं।

हालांकि, इस मुलाकात को लेकर किसी तरह के राजनीतिक गठबंधन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों नेताओं की मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी।

सुप्रिया सुले के नेतृत्व में 8 सांसद भी मिले PM Modi से

इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट के 8 सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सांसदों का नेतृत्व सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने किया। मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ कई अन्य विषय प्रधानमंत्री के सामने रखे गए।

Also Read –Independence Day Movie Releases: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी ये फिल्में

भले ही इस मुलाकात को विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर बताया गया हो, लेकिन महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इसके सियासी मायने भी निकाले जाने लगे। निरंतर हो रही मुलाकातों के बीच यह सवाल खड़ा होने लगा कि क्या दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक संवाद (Political Communication) बढ़ रहा है।

रेवती सुले के रिसेप्शन में PM Modi की मौजूदगी

इसके बाद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले (Revati Sule) के दिल्ली में आयोजित वेडिंग रिसेप्शन (Wedding Reception) में पीएम मोदी सहित कई बड़े राजनीतिक चेहरे पहुंचे। समारोह में अलग-अलग दलों के नेताओं की मौजूदगी और आपसी मुलाकातों ने भी महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही चर्चाओं को और बढ़ा दिया।

हालांकि, किसी निजी समारोह में नेताओं की मौजूदगी को सीधे राजनीतिक गठजोड़ का संकेत मानना किसी भी प्रकार उचित नहीं होगा। इसके बावजूद इस कार्यक्रम को भी हाल के घटनाक्रमों के साथ जोड़कर देखा जाने लगा।

एक ही कार में दिखाई दिए सुप्रिया सुले और विनोद तावड़े

अब सबसे ताजा घटनाक्रम ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है। दिल्ली में सुप्रिया सुले और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) के एक ही कार में सफर करने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में इसके अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इस घटनाक्रम ने पहले से चल रही अटकलों को और अधिक चर्चा का विषय बना दिया है।

क्या BJP और शरद पवार गुट के बीच बन रहा कोई बड़ा प्लान ?

इन चारों घटनाक्रमों को एक साथ जोड़कर अब सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि क्या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट और BJP के बीच राजनीतिक संवाद सिर्फ मुलाकातों तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा सियासी प्लान (Political Plan) तैयार हो रहा है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा तेज है कि शरद पवार गुट के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लगभग जाने की संभावनाओं पर बातचीत हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस तरह की किसी संभावित राजनीतिक पहल या गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

महाराष्ट्र की सियासत में आगे क्या होगा

फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि शरद पवार, सुप्रिया सुले और BJP नेताओं के बीच बढ़ता संवाद केवल राजनीतिक मुलाकातें और संयोग हैं या फिर आने वाले दिनों में कोई बड़ा राजनीतिक गठबंधन देखने को मिल सकता है।

अभी इसका जवाब किसी के पास नहीं है। लेकिन बीते कुछ दिनों में सामने आए इन चार घटनाक्रमों ने महाराष्ट्र की सियासत में नई चर्चाओं को अवश्य ही जन्म दे दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर है कि आने वाले दिनों में इन मुलाकातों और बढ़ते संवाद का कोई बड़ा राजनीतिक असर सामने आता है या नहीं।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें