Mumbai Ghatkopar Landslide: मुंबई (Mumbai) के घाटकोपर इलाके में बुधवार तड़के एक चॉल (Chawl) में भूस्खलन (Landslide) होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार से पांच लोगों के मलबे (Debris) के नीचे दबे होने की आशंका है। (Mumbai Ghatkopar Landslide) घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान (Rescue and Relief Operation) शुरू कर दिया गया है। कई एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को खोजने और उन्हें बाहर निकालने में जुटी हैं।
Mumbai Ghatkopar Landslide: सुबह 3 बजकर 48 मिनट पर हुआ हादसा
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की मुंबई फायर ब्रिगेड (Mumbai Fire Brigade) की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 3 बजकर 48 मिनट पर हुआ। भूस्खलन घाटकोपर के चिराग नगर इलाके में स्थित गौसिया चॉल (Gaushiya Chawl) में हुआ।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी इलाके में एक पहाड़ी का हिस्सा अचानक ढह गया। इसके बाद मलबा नीचे मौजूद दो से तीन घरों पर जा गिरा। शुरुआती तौर पर पांच से छह लोगों के मलबे में फंसे होने की जानकारी सामने आई थी।
2 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
घटना के बाद मौके पर पहुंची टीमों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। (Mumbai Ghatkopar Landslide) पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चार से पांच लोगों के अब भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
डीसीपी गणेश शिंदे (DCP Ganesh Shinde) ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बचाव अभियान जारी है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें (Emergency Response Teams) और स्थानीय प्रशासन मौके पर लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल मलबे के नीचे फंसे लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन तीन से चार लोगों के अब भी दबे होने की आशंका है।
अस्पताल भेजे गए मृतकों के शव
डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। (Mumbai Ghatkopar Landslide) घाटकोपर पुलिस (Ghatkopar Police) मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगी और घटना की आगे जांच भी की जाएगी।
फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें जुटीं
मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कई एजेंसियां मौके पर काम कर रही हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस (Mumbai Police) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।










