UP News: नौगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- विशाल गुप्ता

UP News: नौगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल नौगढ़ की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सर्वजीत खरवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सुड्डू और पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र साहनी ने संयुक्त रूप से किया।

तिरंगा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर सेमरा, नौगढ़ बाजार होते हुए ब्लॉक परिसर तक पहुंची। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूरा नौगढ़ क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026 08 12 at 10.49.46 1 1

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सुड्डू ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर तक तिरंगे का संदेश पहुंचाना और लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

वहीं, मंडल अध्यक्ष सर्वजीत खरवार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं और लोगों से हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील करते हैं।

इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र देवेंद्र साहनी, अखिलेश सिंह पिंटू, केसरी, मनोज केसरी, मुलायम यादव, रामबृक्ष कोल सहित भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें