Sharad Pawar Remarks: ‘जो लोग आज सत्ता में हैं, उनमें देश के बारे में सोचने की शक्ति नहीं है’, एनसीपी प्रमुख शरद पवार का पीएम मोदी पर वार

Sharad Pawar Remarks: 'जो लोग आज सत्ता में हैं, उनमें देश के बारे में सोचने की शक्ति नहीं है', एनसीपी प्रमुख शरद पवार का पीएम मोदी पर वार
Facebook
X
WhatsApp

Sharad Pawar Remarks: महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सत्ता में हैं, उनमें देश के बारे में सोचने की शक्ति नहीं है।

पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री सूरत में डायमंड बिजनेस का उद्घाटन करेंगे। (Sharad Pawar Remarks) पहले मुंबई के बांद्रा कुरला कॉम्पलेक्स में हीरा व्यापार हुआ करता था, अब यहां से इसे गुजरात ले जाया गया है। इस बाजार के कारण लाखों लोगों को रोजगार मिला था। हीरा व्यापार के सूरत जाने से स्थानीय लोगों का काम चला जाएगा।

पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के बांद्रा कुरला कॉम्पलेक्स में हीरा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाईं, लेकिन उन योजनाओं का कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को केवल गुजरात में ही विकास नजर आता है।

पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नैना परियोजना को भी बंद कर दिया है। (Sharad Pawar Remarks) यह परियोजना नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रभावित क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही थी। इस परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार मिलने वाला था।

पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से देश में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और शरद पवार के बीच अक्सर राजनीतिक वार-पलटवार होता रहता है। (Sharad Pawar Remarks) इस बार भी पवार ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के बारे में नहीं सोचते हैं।

Sharad Pawar Remarks: सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे पीएम

बता दें कि सूरत डायमंड बोर्स (SDB) भवन हीरा शोध और व्यापार (ड्रीम) सिटी का हिस्सा है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एसडीबी के अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी उसी दिन उनके आगमन पर सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन भी करेंगे.

एसडीबी भवन 67 लाख वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्र में फैला है. यह सूरत शहर के पास खजोद गांव में है. एसडीबी के मीडिया संयोजक दिनेश नवादिया ने एक बयान में कहा कि उद्घाटन से पहले ही मुंबई के कई हीरा व्यापारियों ने अपने कार्यालयों का कब्जा ले लिया है. इन्हें नीलामी के बाद प्रबंधन ने आवंटित किया था. उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद पीएम मोदी एसडीबी भवन के पास एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे.

https://youtu.be/AQ7d9iT0Iv0?si=ZIUCONwg9MxSajgi

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें