Raebareli News: घरेलू करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Facebook
X
WhatsApp

लोकेशन- रायबरेली
ब्यूरो चीफ- राम सुमेर 

Raebareli News: रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घरेलू बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अथक प्रयासों के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जनपद में बिजली की लापरवाही और करंट से होने वाले हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मलिक मऊ चौबारा से सामने आया है, जहां घरेलू करंट की चपेट में आने से एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिक मऊ चौबारा गांव की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलिक मऊ चौबारा निवासी राजेंद्र कुमार त्रिवेदी पुत्र शिव कुमार घर पर किसी कार्य के दौरान अचानक घरेलू बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजनों ने तत्काल इमरजेंसी एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जतुवा टप्पा पहुंचाया।

सीएचसी जतुवा टप्पा में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ जितेंद्र ने युवक की जान बचाने के लिए सीपीआर (CPR) सहित हर संभव चिकित्सीय प्रयास किए, लेकिन शरीर में जीवन का कोई लक्षण न मिलने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की आकस्मिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में इस दुखद हादसे के बाद शोक का माहौल है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें