Shivpal Singh Yadav: लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल भाजपा में शामिल हो जाएंगे, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

Facebook
X
WhatsApp

Shivpal Singh Yadav: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव हमारे साथ (एनडीए में) आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तरह यूपी में भी बड़ा उलटफेर होगा।

राजभर ने कहा कि इस संबंध में अंदरखाने बातचीत चल रही है। लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल पाला बदल लेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे (शिवपाल सिंह यादव) भाजपा में शामिल होने की बात कही थी जिस पर शिवपाल ने भी उन्हें आश्वासन दिया था।

राजभर ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में शिवपाल सपा को जिताने के लिए नहीं भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। यह मेरा ही दबाव है कि एसी में बैठकर राजनीति करने वाले अखिलेश यादव आज उपचुनाव में जीत के लिए गांव-गांव भटक रहे हैं।

https://youtu.be/s5hmh9LqtYE?si=udh0cYzpQK-i3Wke

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55668

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें