Shivpal Yadav News: लखनऊ लौटे शिवपाल यादव, जल्द ही नई जिम्मेदारी देने होगी घोषणा, अखिलेश का इंतजार

Facebook
X
WhatsApp

शिवपाल सिंह यादव को सपा में जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में पार्टी के नेताओं में कयासबाजी का दौर चल रहा है। वहीं, उन नेताओं की धुकधुकी बढ़ी हुई है जो शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। सपा और बसपा के नेताओ में एक नई हलचल किसको पार्टी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी का एक बड़ा चेहरा शिवपाल सिंह यादव का हो सकता है।

Shivpal Yadav News: लखनऊ लौटे शिवपाल यादव, जल्द ही नई जिम्मेदारी देने होगी घोषणा, अखिलेश का इंतजार
Shivpal Yadav News: लखनऊ लौटे शिवपाल यादव, जल्द ही नई जिम्मेदारी देने होगी घोषणा, अखिलेश का इंतजार

शिवपाल यादव की नई जिम्मेदारी

सपा और प्रसपा के विलय की घोषणा होने के बाद बीते शनिवार को शिवपाल सिंह यादव लखनऊ (Lucknow) आ गए हैं। अब अखिलेश यादव के लौटने का इंतजार हो रहा है। अखिलेश- डिंपल के वापस आने के बाद ही शिवपाल (Shivpal Yadav News) को दी जाने वाली जिम्मेदारी की घोषणा होगा। ऐसे में दोनों पार्टियों के नेताओं में इस बात को लेकर हलचल मची हुई है कि किसका कद बढ़ेगा और कौन किनारे लगेगा।

शिवपाल यादव के विरोधी

आपको बता दे की सपा में कई ऐसे नेता हैं, जो शिवपाल (Shivpal Yadav News) के लेकर जहर उगलते रहे हैं। अब उनकी धुकधुकी बढ़ी हुई है। क्योंकि अखिलेश यादव और शिवपाल एक टेबल पर बैठेंगे तो गाहे-बगाहे दोनों के बीच गफलत पैदा करने वालों पर भी चर्चा होना लाजिमी है। ऐसे लोग चिह्नित होंगे तो उनका भविष्य प्रभावित होना भी तय है। संगठन से जुड़े कई नेता बीते शनिवार को पार्टी कार्यालय में यह टोह लेते दिखाई पड़े कि आखिरकार शिवपाल को कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

क्या है बसपा की नई रणनीति

दूसरी तरफ प्रसपा के उन नेताओं के चेहरे पर भी बेचैनी दिख रही है, जो निरंतर सपा शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। दोपहर बाद शिवपाल सिंह के लखनऊ (lucknow News) लौटते ही उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। फिलहाल सभी की निगाहें भविष्य की रणनीति पर टिकी हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें