Shrawasti News: कोहरे का कहर, श्रावस्ती में सड़क न दिखने पर बाइक पेड़ से टकराई, सिपाही की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Shrawasti News: घने कोहरे के कारण यूपी में सड़क हादसे बढ़ गए हैं। मंगलवार को बाइक से पेड़ से टकरा गई, जिससे सिपाही की मौत हो गई। वहीं, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। (Shrawasti News) सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दे की श्रावस्ती जिले में घने कोहरे का कहर देखने को मिला है। (Shrawasti News) मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर के पास कोहरे के कारण अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो पुलिस कर्मियों में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

4 116
Shrawasti News: कोहरे का कहर, श्रावस्ती में सड़क न दिखने पर बाइक पेड़ से टकराई, सिपाही की मौत

https://youtu.be/xXhjquelpg8

ये भी पढ़े- https://crimecomplaint.com/chhattisgarh-news-husband-killed-wife-who-was-not-cooking-for-3-days-arrested/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें