Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ क्षेत्र के बुढ़नईया पकड़ी स्थिति चौधरी सुभाष चन्द्र ग्रामोदय इण्टर कॉलेज में कॉलेज की पूर्व प्रबंधक स्व० श्रीमती प्रभावती देवी की अश्रुपूरित द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान 400 से अधिक लोगों में अंगवस्त्र के रूप में साड़ी का बितरण किया गया।
कॉलेज की पूर्व प्रबंधक स्व० श्रीमती प्रभावती देवी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। (Siddharthnagar) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सांसद पुत्र अभिषेक पाल समेत दर्जनों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित उनके सामाजिक जीवन को याद किया और कहा कि माँ एवं अभिभावक के रूप में हमेशा आशीर्वाद मिला है।
Siddharthnagar: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मौजूद
साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि अभिषेक पाल ने कहा कि पुण्यतिथि जैसे कार्यक्रमों पर गरीब और असहाय महिलाओं में साड़ी बितरण करना पुण्य का कार्य है। साथ ही कहा कि अनिल चौधरी ने अपने माता जी के पुण्यतिथि पर जो कार्य किया है, बहुत ही सराहनीय है। (Siddharthnagar) कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्रबन्धक व समाजसेवी अनिल चौधरी भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि माता जी से बहुत लगाव था। मेरे जीवन मे माता पिता से बढ़कर कोई नही है। ऐसे कार्यक्रमों से 10 लोग इकट्ठा हो जाते है और लोगों की सेवा करने का मौका मिलता है। माता जी के आत्मा को शान्ति प्रदान करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का अयोजन किया गया है, जो निरंतर चलता रहता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी, भैसहवा ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद गौतम, दिलीप सिंह, केपी सिंह ने भी उनके कार्यों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार चौधरी ने किया।
इस दौरान सुबास चन्द चौधरी, मन्टु चौधरी, कृष्णा चौधरी, बाल जी चौधरी, बिन्दु नाथ चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, मंडल महामंत्री पद्माकर शुक्ला, प्रधान अखिलेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष संजय दुबे, पकड़ी मण्डल अध्यक्ष लवकुश धर दुबे, लाल जी यादव, मकसूद, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सुनील गुप्ता, विवेक चौधरी अरविंद मोदनवाल, आदि लोग मौजूद रहे।










