Silkyara Tunnel Rescue : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग में एक हिस्सा ढहने से 41 श्रमिक फंस गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। शनिवार को बचाव दल को उस समय करारा झटका लगा जब ड्रिलिंग के दौरान ऑगर मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। मशीन का ब्लेड खराब होने से ड्रिलिंग का काम ठप हो गया।
मुख्य बिंदु:

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू: सुरंग के ऊपर शुरू हुई वर्टिकल ड्रिलिंग, 90 मीटर तक होनी है खुदाई. #india24x7livetv #NewsUpdate #UttarakashiTunnelRescue pic.twitter.com/3bPI2Of55u
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 26, 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभियान के आखिरी चरण में आई बाधा के कारण अब ऑगर मशीन से आगे की ड्रिलिंग नहीं कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब शेष सात से 10 मीटर की बाधा को मैनुअल पार किया जाएगा। इस दौरान आगे आने वाले अवरोधों को प्लाज्मा कटर से काटकर मजदूरों को बाहर निकालने की तैयारी है।

Silkyara Tunnel Rescue :बचाव अभियान में हर रोज आ रही नई चुनौतियों
बचाव अभियान में हर रोज आ रही नई चुनौतियों के कारण मजदूरों और उनके परिजनों का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। सुरंग के पास एक लैंडलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि श्रमिकों के परिजन उनसे बात कर सकें।

जानकार सूत्रों का कहना है कि अब सुरंग स्थल पर आज से वर्टिकल ड्रिलिंग का काम शुरू किया जा सकता है। सुरंग के ऊपर पहाड़ी से वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए तैयारी पूरी कर चुकी टीम को हाईअलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए मशीनों को पहुंचने का काम शनिवार को ही शुरू हो गया। इसके लिए शनिवार को ड्रिलिंग मशीन को पहाड़ी पर चढ़ाया गया। बचाव अभियान को मजबूत बनाने के लिए और मशीनों को मनाने का सिलसिला भी जारी है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि बचाव अभियान को तेज करने के लिए हैदराबाद से एक और ड्रिल मशीन मंगाई गई है।

Silkyara Tunnel Rescue : PM मोदी भी सुरंग हादसे के कारण काफी चिंतित
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षित निकासी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी संभावित विकल्प तलाशे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सुरंग हादसे के कारण काफी चिंतित हैं और रोजाना मजदूरों की निकासी के संबंध में अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि ऑपरेशन जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।










