Sitapur Cold News: पेट्रोमैक्स जलाकर सोया था परिवार, दम घुटने से दो बच्‍चों सहित दंपती की गई जान

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur Cold News: बिसवां क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए पेट्रोमैक्स जलाकर सो रहे एक परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात आसिफ अपने परिवार के साथ खाना खाकर एक ही कमरे में पेट्रोमैक्स जलाकर सोए थे। सुबह जब दूध वाला आया और दरवाजा नहीं खुला तो उसने मोहल्ले वालों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस छत का जाल काटकर घर में घुसी तो बेड पर पति-पत्नी और बच्चों के शव रजाई में पड़े थे। (Sitapur Cold News) पुलिस ने बताया कि पेट्रोमैक्स बुझ चुकी थी, लेकिन गैस की दुर्गंध तब भी काफी तेज थी। आसिफ की मां और भाई-बहन लखनऊ के रसूलपुर सादात गांव में रहते हैं।

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश के सभी शहरों में भयानक शीतलहर चल रही है। कानपुर में तो सिर्फ एक हफ्ते के भीतर हार्ट अटैक और ब्रेन स्‍ट्रोक से 98 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। (Sitapur Cold News) सीतापुर से पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए है जहां कमरे में अंगीठी जलाकर सोने वाले लोगों की जान जा चुकी है।

4 91
 Sitapur Cold News: पेट्रोमैक्स जलाकर सोया था परिवार, दम घुटने से दो बच्‍चों सहित दंपती की गई जान

हीटर की गर्माहट से खत्म होने लगती है कमरे की ऑक्सीजन

गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अक्सर हीटर का सहारा लेते हैं. ये हीटर ठंड से राहत तो देता है, लेकिन कई बार इसकी वजह से दिल दहला देने वाली घटनाएं हो जाती हैं।

ज्यादातर हीटर के अंदर लाल-गर्म धातु की छड़ें या सिरेमिक कोर होते हैं तापमान को बढ़ाने के लिए इससे गर्म हवा बाहर निकलती है. ये गर्माहट हवा की नमी को सोख लेती है. इसके साथ ही इससे ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है और दम घुटने लगता है।

https://youtu.be/Y7SeDGgngUA

ये भी पढ़े- https://sunilvermamediagroup.com/?p=43124

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें