Sitapur: 25,000/- रुपए का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

Sitapur: 25,000/- रुपए का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur: सीतापुर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में चोरी लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का कार्य निरंतर जारी है इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी लहरपुर सुशील यादव के नेतृत्व में एसओजी व थाना तालगांव की पुलिस टीम द्वारा चोरी व लूट जैसी वारदात को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है. (Sitapur) अपराधी बुल्लु पुत्र शत्रोहन निवासी लोनियनपुरवा बेदौरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर जिससे 01 अदद तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस, 02 अंदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट व 8500/- रुपये नगदी बरामद हुआ है मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्त का एक बड़ा गिरोह है जो मोटरसाईकिलों से भिन्न भिन्न क्षेत्रों में निकल कर मकानों/दुकानो में चोरी करते थे जिसके संबंध में अपराधी पर लगभग दो दर्जन मुकदमे पंजीकृत थे (Sitapur) गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000/- रू0 का इनाम घोषित किया गया था.

Sitapur

जिसके बाद सीतापुर पुलिस के हाथ ये बड़ी सफलता लगी है आपको बता दे अपराधी बुल्लू मोटरसाइकिल से जा रहा था पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो, व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ व गिरफ्तारी के उद्देश्य से की गयी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है ।

यह मुठभेड़ सीतापुर पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

रिपोर्ट- सूरज राठौर

https://youtu.be/b0SOei_gSuo?si=Us0Y0Hz-GPstmOec

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें