Sitapur: सीतापुर महमूदाबाद तहसील परिसर में अधिवक्ता सभागार कक्ष में गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ समारोह आयोजित हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर जिला न्यायाधीश मनोज कुमार (तृतीय) और विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल जज जूनियर डिवीजन महमूदाबाद, कुर्सी विधायक सकेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र वर्मा और सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन रमेश बाजपेई मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश मनोज कुमार (तृतीय) ने आकर नवनिर्वाचित कमेटी को पद व गोपनीयता के शपथ दिलाई। (Sitapur) इस मौके पर तहसील महमूदाबाद के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायधीश के समक्ष अधिवक्ताओं को आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया।
संबोधन के समय जिला न्यायधीश मनोज कुमार (तृतीय) ने बताया कि वह निरंतर अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा ही प्रयास करते रहते हैं। इस मौके पर उन्होंने अधिवताओं को अपने कार्यक्रम के प्रति व मुवक्किल के प्रति अच्छा आचरण रखने की सलाह दी।इस मौके पर एडवोकेट अखिलेश कुमार वर्मा अध्यक्ष बार एसोसिएशन महमूदाबाद, एडवोकेट राजा राम नाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडवोकेट अशोतोष कात्यायन उपाध्यक्ष, और एडवोकेट सुशील तिवारी आदि समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
Sitapur: शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुए मुख्य मुद्दे
अधिवक्ताओं को आने वाली दिक्कतों को लेकर जिला न्यायधीश के समक्ष शिकायत की गई।
जिला न्यायधीश ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
जिला न्यायधीश ने अधिवक्ताओं को अपने कार्यक्रम के प्रति व मुवक्किल के प्रति अच्छा आचरण रखने की सलाह दी।
शपथ ग्रहण समारोह का महत्व
शपथ ग्रहण समारोह अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। (Sitapur) इस अवसर पर अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराया जाता है। शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से अधिवक्ताओं को यह संदेश दिया जाता है कि वह न्याय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अपना योगदान देंगे।










