Sitapur News: सीतापुर में आसमान से बरसी ‘मौत’, मां-बेटी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, कई घर खाक

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के सरैंया चलाकापुर गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। बिजली गिरने के बाद लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली एक मकान पर गिरी, जिसके बाद उसमें आग लग गई। (Sitapur News) कुछ ही देर में आग आसपास के घरों तक फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को घरों से बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Also Read –PM Meloni meets crown prince MBS: PM मेलोनी ने अचानक क्यों की क्राउन प्रिंस से मुलाकात? महायुद्ध के बीच पहुंची सऊदी

इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फूलमती (पत्नी शत्रुध्न) और उनकी 60 वर्षीय मां दुरा (पत्नी भगौती प्रसाद, निवासी बड्डूपुर, बाराबंकी) के रूप में हुई है। (Sitapur News) वहीं, 7 साल की बच्ची माही (पुत्री खुनखुन) गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

Also Read –US F15E pilot rescue Iran: मिल गया F-15E का लापता पायलट! ट्रंप की 48 घंटे की ‘डेडलाइन’ के बीच महा-धमाका, भयंकर गोलीबारी के बीच ईरान में रेस्क्यू जारी

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। (Sitapur News) पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें