रिपोर्ट -वीरेश तिवारी
Sitapur News: लहरपुर/सीतापुर। तहसील लहरपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी सुनवाई अधिकारियों ने गंभीरता के साथ की।
सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों का मौके पर ही संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। (Sitapur News) उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान किया जाए और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। (Sitapur News) उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भी पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। (Sitapur News) उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं जनसुनवाई से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई गई तथा अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।









