Sitapur news: जहांगीराबाद में धूमधाम से दुर्गा विसर्जन, नदी का तट जयघोषों से गूंज उठा

Sitapur news: जहांगीराबाद में धूमधाम से दुर्गा विसर्जन, नदी का तट जयघोषों से गूंज उठा
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur news: जहांगीराबाद (सीतापुर)। विगत ग्यारह दिनों से चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सवों के अंतिम दिन बुधवार को क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा रानी के स्वरूपों की मिट्टी की बनी मूर्तियों को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ पवित्र केवानी नदी में सकुशल विसर्जित कर दिया गया। (Sitapur news) विसर्जन के समय नदी का पूरा तट दुर्गा मां के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टिगत सदरपुर व रेउसा थाने का भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Sitapur news: माता के विविध स्वरूपों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

बुधवार दोपहर बाद देवरिया खुर्द गांव स्थित शिव मंदिर के समीप स्थापित गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन अर्चन और हवन आरती आदि करके योगेश वर्मा, नरेन्द्र वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश, प्रदीप,शिवम, सौरभ, अमित ,रजत, कुलदीप, रोहित, दिलीप, रोचक, उमेश व संदीप वर्मा आदि भक्तों ने विशाल मिट्टी की मूर्ति को एक रथ पर सवार कर रस्से के सहारे रथ को खींचते और देवी मां जयकारे लगाते चल रहे थे। (Sitapur news) इसके साथ ही निकट के मवासेपुर,छठवान,देवकली, नरेन्द्र पुर भुलभुलिया आदि गांवों तथा बाबा जी की कुटी पर स्थापित देवी प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्रालियों पर स्थापित कर श्रद्धालु भक्त नाचते गाते चल रहे थे। इन मूर्तियों की विसर्जन शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व बालिकाएं भी शामिल थीं।

शोभायात्रा में अन्य सुन्दर सजीव झांकियों संग जहांगीराबाद के मुख्य मार्गों पर होते हुए कस्बे का भ्रमण कर देर शाम केवानी नदी के तट पर पहुंचीं जहां वैदिक विधान से पूजा अर्चना और आरती के पश्चात मूर्तियों को पवित्र केवानी नदी के पानी में सकुशल विसर्जित कर दी गयीं। गांव में जगह जगह भक्तों ने अपने अपने घरों के सामने यात्रा का स्वागत किया तथा माता रानी की प्रतिमाओं की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया।इस बीच पूरा वातावरण माता के विविध स्वरूपों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार वर्मा

https://youtu.be/-yOL2wZxpa8?si=vmbAkMcsm0GZbutj

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें