Sitapur News
सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में बुधवार की मध्य रात्रि खुरवालिया तंबौर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप की भिड़ंत हो गई। (Sitapur News) इस हादसे के बाद पिकअप में आग लग गई। घटना में पिकअप सड़क पर ही पलट गई। (Sitapur News) इस दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। आग ने पूरी पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना पर आई पुलिस ने दमकल को मौके पर बुलाया। बिसवां से दमकल मौके पर आई और आग पर काबू पाया। तब तक पिकअप पूरी तरह से जल गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पिकअप में आग लगने से पहले ही ड्राइवर उससे निकलने में कामयाब हो गया।
ड्राइवर के अलावा बाकी उस समय गाड़ी में अन्य कोई सवारी नहीं थी। वहीं, देर रात वाहनों की अधिक आवाजाही न होने के कारण यातायात बाधित नहीं हुआ।
https://youtu.be/f9kNX-rGgHU?si=dnpxrG_sRLB3ZjLP
Post Views: 2









