Sonbhadra: सोनभद्र रेणुकूट हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रेणुकूट के नगरीय बस्ती, बोरा टंकी में हेल्दी बेबी शो का आयोजन हिण्डाल्को के मुखिया एन0 नागेश के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण माताओं को स्वंय एवं बच्चे की साफ-सफाई, उनके स्वास्थय पोषण, टिकाकरण तथा बच्चों के रखरखाव को लेकर जागरुक करना था। कार्यक्रम में कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। (Sonbhadra) इन बच्चों को उम्र के हिसाब से शून्य से एक, एक से तीन और तीन से पांच वर्ष की तीन श्रेणियो में विभक्त कर ग्रामीण चिकित्सा सेवाओं के डा0 डीपी सक्सेना द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में डा0 सक्सेना ने माताओं को बाल स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते है। उन्होंने माताओं को जानकारी देते हुए कहा कि समय-समय पर बच्चों के टीकाकरण साफ सफाई एवं खान-पान पर ध्यान देना अत्यन्त आवश्यक है जिससे बच्चों का सही मानसिक एवं शारीरिक विकास संभव हो सके। (Sonbhadra) डा० सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य मानकों के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया एंव सभी प्रतिभागी बच्चों को सान्त्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। उन्होंने माताओं को उनके एवं बच्चों के लिए जरुरी पोषण हेतु आहार तालिका की विस्तृत जानकारी भी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा मिश्रा एंव ग्रामीण विकास विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
Sonbhadra
कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा मिश्रा और ग्रामीण विकास विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में शामिल माताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके लिए बहुत ही उपयोगी रहा। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। उन्होंने हिण्डाल्को के इस प्रयास की सराहना की।
हिण्डाल्को के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने में मदद मिलेगी।















