Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में दो बसों में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाया काबू

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में स्थित विश्वजीत वर्कशॉप पर शुक्रवार देर शाम अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब वहां खड़ी दो प्राइवेट बसों में रहस्यमय तरीके से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि थोड़ी ही देर में दोनों बसें धूं-धूं कर जलकर राख हो गईं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बसें वर्कशॉप पर रिपेयरिंग और मेंटिनेंस कार्य के लिए खड़ी थीं और उसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। (Sonbhadra News) आग लगाने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय लोग इसे संदिग्ध परिस्थिति में हुई घटना मान रहे हैं। बसों में आग लगने के बाद घना धुआँ आसपास के इलाकों में फैल गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

Also Read –CM Yogi Adityanath: CM योगी ने किया मां गंगा का पूजन, माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई, लेकिन आग की लपटें बहुत तेज होने के कारण ग्रामीणों ने स्वयं आगे बढ़कर आग बुझाने में जुट गए। पानी की बाल्टियों, पाइप और मिट्टी फेंककर ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत की और आखिरकार आग पर काबू पाया गया। (Sonbhadra News) यदि ग्रामीण समय पर सक्रिय न होते तो आग पास की अन्य दुकानों और घरों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

Sonbhadra News: मौके पर मौजूद ग्रामीण विजय कुमार ने बताया—

“जैसे ही आग लगी हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड आने से पहले ही हम लोगों ने काफी हद तक आग को नियंत्रित कर लिया था। Sonbhadra News) हादसा बेहद खतरनाक हो सकता था।”

Also Read –West Bengal SIR Revision: बिगड़ गया TMC का खेल… SIR ने खोला बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा राज! घबराईं ममता बनर्जी, अब 4 दिसंबर का इंतज़ार…

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं। वर्कशॉप मालिक को भी पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें