रिपोर्ट -सुनील ठाकुर
Sonbhadra: रेनुकूट ( सोनभद्र ) में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से Pipri Police Station परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी पिपरी Harsh Pandey ने की, जबकि संचालन रेनुकूट चौकी प्रभारी Sanjay Singh द्वारा किया गया।
बैठक में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाले विशाल जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। (Sonbhadra) क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डे ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए पिपरी पुलिस पूरी तरह से कटिबद्ध है।
Also Read –Sonbhadra: हिण्डाल्को द्वारा किसानों को कराया गया आई.आई.व्ही.आर., वाराणसी का शैक्षणिक भ्रमण
उन्होंने उपस्थित सभ्रांत नागरिकों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। वहीं, चौकी प्रभारी संजय सिंह ने आयोजक श्रीराम सेना के पदाधिकारियों आशीष सिंह, शिवप्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह एवं अभय सिंह से यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए वालंटियरों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन हो सके।
बैठक में शिवालयों और मंदिरों में संभावित भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी नागरिकों से सुझाव लिए गए। (Sonbhadra) साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना न फैलाने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर Purvanchal Patrakar Association के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शेख जलालुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष गनेश सैनी, जिला अध्यक्ष कृष्णा उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, अमिताभ मिश्रा, जी. के. मदान, आदित्य सोनी, दीपु तिवारी सहित बिजली विभाग एवं Renukoot Nagar Panchayat के कर्मचारी, सभासद तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में प्रशासन और नागरिकों के बीच सुझावों एवं दिशा-निर्देशों का आदान-प्रदान हुआ और सभी ने मिलकर महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।















