Sonbhadra: 30 सितम्बर को श्रृद्धांजलि सभा का अयोजन 

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra: रेणुकूट सोनभद्र रविवार की शाम हनुमान सिंह मार्केट में आगामी 30 सितंबर को आयोजित शोक श्रद्धांजलि सभा की तैयारी के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष  नगर पंचायत रेणुकूट व वरिष्ठ समाज सेवी भाजपा नेत्री निशा सिंह ने किया।

Sonbhadra

इस बैठक में आगामी 30 सितंबर को हनुमान सिंह मार्केट रेणुकूट में रेणुकूट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननायक बबलू सिंह उर्फ शिव प्रताप सिंह के पुण्य तिथि पर आयोजित होने वाले शोक श्रृद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च के तैयारियों पर चर्चा हुआ। (Sonbhadra) इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 सितम्बर को श्रृद्धांजलि सभा साम को 4.00 बजे से  शाम 6.30 बजे तक और 6.30साम से कैंडल मार्च का आयोजन होगा।

 जो की हनुमान सिंह मार्केट से प्रारंभ होकर मेन रोड होते हए पुलिस चौकी चौराहे से वापस हनुमान सिंह मार्केट रेणुकूट आकार समाप्त हो जायेगा। इस बैठक में प्रमुख रूप से विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह, अभय प्रताप सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, रामनरेश अग्रवाल, मुन्ना सिंह, गणेश तिवारी, एलएस यादव, विनय गिरी, फखरुद्दीन, डब्लू गुप्ता, मंगल गुप्ता, राकेश, अनिल सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/5qQh3RPUe2g?si=FbZLYdmrIP4GWBCq

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें