SP सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बकरीद से पहले बिजली विभाग को दी चेतावनी!

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बकरीद के दिन बिजली न कटने को लेकर बिजली विभाग के अध‍िकार‍ियों को चेतावनी दी है. उन्‍होंने कहा है कि यद‍ि बिजली चेक‍िंग के नाम पर परेशान किया गया तो अंजाम अच्‍छा नहीं होगा. सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने बिजली विभाग के कर्मियों को नसीहत देते हुए कहा है, ‘बकरीद के मौके पर बिजली चेकिंग के नाम पर छेड़छाड़ की गई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा.’ उन्‍होंने बिजली विभाग के अफसरों को चेताया है कि बिजली विभाग कई इलाकों में चेंकिंग करवाता है. इस बीच बिजली बंद भी की जाती है. यहां तक की चेकिंग में पकड़े जाने वालों के कनेक्शन भी काट देते हैं. उन्होंने बिजली विभाग पर चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है. दरअसल, 10 जुलाई को बकरीद है. ऐसे में पूरे दिन बिजली की मांग की जा रही है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारोंके दौरान माहौल खराब करने वालों को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने चेताया है, साथ ही पुलिसवालों को आगाह किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि बकरीद, श्रावण मास, कांवड़ यात्रा सहित आगामी पर्वों एवं त्योहारों के दृष्टिगत सतत सतर्क-सावधान रहना होगा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति के साथ पेश आएं एवं माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए।

सीएम योगी ने आगामी त्योहार बकरीद पर कुर्बानी के लिए पहले से स्थान के चिन्हांकन पर जोर देते हुए कहा कि तय स्थान के अतिरिक्त कहीं और खासकर विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्रतिबन्धित पशु की कुर्बानी न हो. मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, मण्डलायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों के साथ बकरीद, नाग पंचमी, रक्षा बंधन, श्रावण मास, कांवड़ यात्रा आदि के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें