Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव एक कोच की खिड़की का शीशा टूटा

Facebook
X
WhatsApp

Vande Bharat Express: न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर एक बार फिर से असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। इस पथराव की घटना में एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि कोच में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। पथराव की घटना बिहार के तेलता स्टेशन से पश्चिम बंगाल के दालकोला स्टेशन के बीच हुई। पथराव से कोच नंबर सी-6 की खिड़की का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर थाना क्षेत्र की पुलिस छानबीन में जुट गई है। इससे पहले भी बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है।

घटना के संबंध में शुक्रवार को शाम 4 बजकर 51 मिनट पर ट्रेन संख्या 22302 डाउन (वंदे भारत एक्सप्रेस) की एस्कॉर्ट पार्टी को यात्रियों ने पथराव की सूचना दी। कोच संख्या सी-6 में 70 यात्री यात्रा कर रहे थे। उस कोच के यात्रियों ने बताया कि डालखोला स्टेशन पार करने के बाद और तेलता स्टेशन पहुंचने के पहले उस कोच पर पथराव किया गया। जिस क्षेत्र में पथराव की खबर है, वह क्षेत्र बिहार के कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पथराव के कारण कोच संख्या-6 की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूट गया। इसकी सूचना मिलने पर रेल और स्थानीय पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की कोशिश

वंदे भारत एक्सप्रेस में मालदा से आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी की ओर से सुरक्षा प्रदान की जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार से फोन पर बात की। मामले में बिहार और पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जबकि ट्रेन के हावड़ा पहुंचने के बाद सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर आरोपियों की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

https://youtu.be/vv8fyohQli0

ये भी पढ़े –https://crimecomplaint.com/up-news-this-mysterious-disease-started-the-whole-family-was-admitted-to-the-hospital/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें