Study Tips : हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ लोग सादगी भरे व्यक्तित्व के होते हैं तो कुछ का स्वभाव चंचल होता है। बचपन की उनकी आदत जीवन भर उनके साथ बनी रहती है। कई बच्चे बहुत चंचल किस्म के होते हैं और उन्हें दिन भर खेलना बहुत पसंद होता है और वह पढ़ाई लिखाई पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते।
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा मन लगाकर पढ़ाई करें लेकिन इसके लिए उस पर दबाव बनाना बिल्कुल भी सही नहीं होता। अगर आपका बच्चा पढ़ाई के प्रति अत्यधिक लापरवाह है तो चिंतित होना स्वाभाविक है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के कुछ उपाय हैं जो आपकी चिंता को दूर कर सकते हैं।
Study Tips : एक बातों का रखें ध्यान
सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि जहां पर आपका बच्चा पढ़ाई करता है वहां पर बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। पढ़ने की टेबल से लेकर कमरे सब की सफाई पर विशेष तौर पर ध्यान दें। पढ़ाई की टेबल पर ज्यादा कॉपी किताब न रखें जिस विषय की पढ़ाई करनी हो उसी की किताबें मेज पर रखी रहने दें। बच्चों को हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके पढ़ने के लिए बैठाएं।

Study Tips : पुस्तकों का दान
अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो बृहस्पतिवार के दिन आप किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं और केले के वृक्ष में जल चढ़ाएं। इसके बाद बच्चों के माथे पर केले के वृक्ष की मिट्टी का तिलक लगा दें। इसी के साथ धार्मिक पुस्तक, कलम और शिक्षा सामग्री अपने सामर्थ्य अनुसार दान कर दें।

Study Tips : ॐ का उच्चारण
यदि आपका बच्चा पढ़ाई करते समय एकाग्रता नहीं रख पाता है तो आपको उसकी जेब में फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा रख देना चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन बच्चों में ॐ का उच्चारण करने की आदत डालें। पूजन के बाद उसे केसर का तिलक लगाने से भी उसकी एकाग्रता बढ़ने लगेगी। इन उपायों को अपनाकर आप अपने बच्चे की पढ़ाई में सुधार कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इन उपायों के साथ-साथ आपको अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना भी चाहिए। उसे पढ़ाई के महत्व के बारे में समझाना चाहिए।
















Comments 3