Sultanpur: अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महाराज ने किया स्वर्गीय अनंत प्रसाद शुक्ला जी की मूर्ति का अनावरण

Sultanpur: अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महाराज ने किया स्वर्गीय अनंत प्रसाद शुक्ला जी की मूर्ति का अनावरण
Facebook
X
WhatsApp

Sultanpur: अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महाराज ने किया स्वर्गीय अनंत प्रसाद शुक्ला जी की मूर्ति का अनावरण अवध की जंग लंभुआ, सुल्तानपुर ! (Sultanpur) पूर्व जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सुल्तानपुर के पिता स्वर्गीय अनंत प्रसाद शुक्ला व माता स्वर्गीय इसराजी देवी की मूर्ति का अनावरण अभय चैतन्य फलाहारी मौनी जी महाराज ने किया। ग्राम शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय कुबेरशाह पट्टी के प्रांगण में पूर्व जनपद न्यायाधीश आरपी शुक्ला ने अपने माता और पिता जी की मूर्ति लगवाई है जिसका अनावरण मौनी महाराज ने किया।Sultanpur: अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महाराज ने किया स्वर्गीय अनंत प्रसाद शुक्ला जी की मूर्ति का अनावरण

Sultanpur: माता-पिता सदैव हमारे पूज्य रहे हैं।

इस मौके पर जिले के तमाम सम्मानित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बृजेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुलतानपुर ने कहा कि पृथ्वी से ऊंचा माता का स्थान होता है और गगन से ऊंचा पिता का स्थान होता है. (Sultanpur) इसलिए माता-पिता सदैव हमारे पूज्य रहे हैं। उन्होंने पूर्व जनपद न्यायाधीश आरपी शुक्ला की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि आपने अपने माता-पिता की मूर्ति लगवा कर उनका सम्मान बरकरार रखा है आप धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं। मौनी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको अपने माता-पिता की सदैव सेवा करनी चाहिए क्योंकि माता-पिता ही संसार में ऐसे हैं जो दोबारा नहीं मिलते हैं। आज के समय में वृद्ध आश्रम का होना भी बहुत ही दुख का विषय है क्योंकि वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्ग भी किसी के माता-पिता है।

https://youtu.be/sq88KNIX0zU?si=_bxXZJY1QW05pgBS

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें