Sultanpur Road Accident : सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा , एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चार घायल

Facebook
X
WhatsApp

Sultanpur Road Accident : सुल्तानपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा एक परिवार के लिए काल बना गया। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के पास कादूनाला के निकट सोमवार की देर रात सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर लखनऊ से लौटी रही एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत हो गई है, जबकि चार लोगों को गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें अस्पलात में भर्ती कराया गया है। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। कार में सवार परिवार लखनऊ से इलाज कराके घर की ओर लौट रहा था, तभी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

Sultanpur Road Accident :पीजीआई से इलाज कराकर लौट रहा था परिवार

image 46

मिली जानकारी के मुताबिक, कार दुर्घटना में शिकार हुए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। दरअसल, कोतवाली देहात के हरजूपटी सातनपुर निवासी हृदयराम पाल की पत्नी राजमती का लखनऊ पीजीआई अस्पताल में कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। राजमती को सोमवार की देर शाम डिस्चार्ज किया गया था, जिसके बाद परिवार अर्ट्रिगा कार से उन्हें लेकर घर लौट रहा था।

Sultanpur Road Accident : घने कोहरे का शिकार हुई कार

image 45

अर्ट्रिगा कार से लौट रहा परिवार लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर मुसाफिरखाना के कादूनाला के निकट कोहरे के चलते देर रात भीषण सड़क हादसा का शिकाल हो गया है। कार पलटने से देवरानी-जेठानी सहित तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक में देवरानी समरथी देवी (55 वर्ष), जेठानी राजमती देवी (60 वर्ष) और राजमती का बेटा सोनू पाल (26वर्ष) है। वहीं, इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लखनऊ भेज दिया गया है।

Sultanpur Road Accident : घायलों को लखनऊ किया गया रेफर

Betul Sadak Hadsa News: सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत, हादसों की जांच  में जुटी पुलिस - Gyan Wani

कादूनाला के पास दुर्घटना का शिकार हुई कार में चार लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल में एक परिवार शख्स के अलावा तीन रिश्तेदार शामिल है। मृतका राजमती के बड़ा पुत्र रामजीत (32 वर्ष) भी शामिल है। सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हालांकि एक घायल का इलाज सुल्तानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीन को लखनऊ भेजा गया है।

Sultanpur Road Accident : परिवार में मचा कोहराम

image 47


मृतक परिवार भदैंया के सातनपुर हरजुपट्टी गांव का रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक घने कोहरे चलते आधी रात के बीच कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। कार डिवाइडर पर चढकर पलट गई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में मारे गए लोगों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

https://youtu.be/GAqs60zKwAI?si=q7-qL4u100Fn-spe

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें