Muzaffarnagar News: मदनी के बयान से आक्रोश, स्वामी यशवीर महाराज बोले- देवबंद के लिए करेंगे कूच, मौलाना से मांगेंगे जवाब

Facebook
X
WhatsApp

Muzaffarnagar News: मौलाना अरशद मदनी व महमूद मदनी से चर्चा करने के लिए बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज 28 फरवरी को शिव चौक मुजफ्फरनगर से दारुल उलूम देवबंद मदरसे के लिए कूच करेंगे।

‘जमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान से हिंदुओं की भावनाएं हुईं आहत’

सहारनपुर में बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि दिल्ली में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा दिए गए विवादित बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। (Muzaffarnagar News) उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें…https://crimecomplaint.com/car-parking-fearless-miscreants-shot-father-and-son-in-parking-dispute-condition-critical/

बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने कहा कि जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अपने बयान में कहा कि ओम हवा है, जिसका कोई रंग रूप नहीं है, सभी मनु (आदम) की औलाद है। मनू ही ओम है। सभी धर्म के लोग मनू को पूजते हैं। मदनी के इस विवादित बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि मदनी के बयान को सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों ने देखा वह सुना है। उनके इस बयान के कारण न केवल दो धर्मों में बीच की दूरी बढ़ेगी बल्कि आपस में शत्रुता भी पैदा होगी।

विकास त्यागी ने कहा कि मदनी का बयान एक धर्म के प्रति सोची समझी साजिश के तहत दिया गया है। उन्होंने कोतवाल एचएन सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि अरशद मदनी द्वारा बोले गए इन शब्दों से हिंदू धर्म स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। मदनी द्वारा बोले गए शब्द विभिन्न धर्म के मध्य कभी भी दरार पैदा कर सकते हैं। इसीलिए उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

https://youtu.be/mKHh9QAmkzo

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/car-parking-fearless-miscreants-shot-father-and-son-in-parking-dispute-condition-critical/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें