Telangana: पंखे से लटकी मिली भाजपा नेता की लाश, पुलिस को आत्महत्या का शक

Facebook
X
WhatsApp

तेलंगाना: भाजपा नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद मियापुर थाना क्षेत्र में अपने आवास पर मृत पाए गए. पुलिस का कहना है, “हमें आत्महत्या की सूचना मिली और उन्हे पंखे से लटका पाया गया. आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सेरलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र प्रसाद (45) अपने पेंटहाउस के एक कमरे में पंखे से लटके पाए गए. उनके निजी सहायक ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक महीने पहले एक दुर्घटना में ज्ञानेंद्र प्रसाद के पैर में फ्रैक्चर हो गया था. ज्ञानेंद्र प्रसाद ने अपने निजी सहायक से कहा कि वह उसे परेशान न करें क्योंकि वह सोने जा रहे हैं. बाद में जब सहायक उन्हें नाश्ता देने कमरे में गया और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद निजी सहायक ने कमरे की खिड़की के शीशे तोड़े तो प्रसाद को मृत पाया. पुलिस ने भाजपा नेता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें