Telangana News : BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

Telangana News : BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर
Facebook
X
WhatsApp

Telangana News : तेलंगाना में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। लस्या नंदिता 37 वर्ष की थीं और सिकंदराबाद कैंट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। लस्या नंदिता की मौत से राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Telangana News : राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

image 376

37 वर्षीय लस्या नंदिता की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनके बेटे केटी रामाराव ने शोक प्रकट किया है। राज्य के वर्तमान सीएम रेवंड रेड्डी ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा सदमा लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था। यह बेहद दुखद है कि उसी महीने में नंदिता की भी अचानक मौत हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।

BRS MLA Lasya Nandita

Telangana News : लस्या नंदिता का राजनीतिक जीवन

पार्टी की एक तेजतर्रार महिला नेता के निधन पर पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख केसीआर ने शोक व्यक्ति किया है। उन्होंने कहा कि एक युवा विधायक के रूप में अपने कामों के जरिए पहचान बनाने वाली लस्या नंदिता के निधन से दुखी हूं। उन्होंने इस मुश्किल समय में विधायक के परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

छवि

वहीं, केसीआर के बेटे और पूर्व मंत्री केटीआर ने लस्या के साथ पिछले दिनों हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ये करीब एक हफ्ते पहले की बात है. अभी बिल्कुल दुखद और चौंकाने वाली खबर सुनी कि लस्या अब नहीं रही !! इस भयानक और कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों को शक्ति प्रदान करने के लिए मेरी हार्दिक प्रार्थना। बता दें कि लस्या नंदिता ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में सिकंदराबाद कैंट की सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के गणेश नारायण को 17169 वोटों से हराया था। लस्या नंदिता के निधन से राजनीतिक क्षेत्र में एक बड़ा नुकसान हुआ है।

https://youtu.be/BZUT6CqqkeA?si=e2HP6xh7Dk26fkFj

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें