Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के कोठी थाने में तैनात दरोगा मसूद असगर की मनमानी एक बार फिर देखने को मिली है। दरोगा मसूद असगर ने बैंक चेकिंग और वाहन चेकिंग के लिए कोठी थाने से निकले थे। कैसरगंज चौराहे पर पहुंचने के बाद बीचो-बीच बांदा बहराइच मार्ग सड़क पर थाने का वाहन लगाकर लोगों का चालान काटना शुरू कर दिया। यहां तक की लोगों के साथ बदसलूकी भी कर रहे थे।
Barabanki: दरोगा मसूद असगर पर कार्रवाई की मांग
इसके बाद मीडिया के पहुंचने पर जनता ने अपना दुख दर्द बताने लगे और दरोगा साहब की पोल खोलना शुरू कर दिया दरोगा साहब जो जीप लेकर पहुंचे थे (Barabanki) जीप नम्बर यूपी 41जी 2823 का भी इंश्योरेंस बीमा तथा पॉल्यूशन प्रदूषण खत्म हो गया था और लोगों को नियम कानून का पाठ पढ़ने के लिए पहुंचे जब यह सवाल दरोगा साहब से एक जागरुक व्यक्ति ने पूछा तो दरोगा साहब उसके ऊपर ही आग बबूला हो गए और कहने लगे कि इतना बड़ा चालान काटेंगे की बिक जाओगे बरहाल दरोगा मसूद असगर की कार्यशैली हरदम सुर्खियों में रहा करती हैं. लोगों को परेशान करना दरोगा मसूद असगर की आदत में है. दरोगा साहब ने तो एक बुजुर्ग विनोद कुमार पंडित पुत्र संखटा प्रसाद को ही वर्दी का रौब दिखाते हुए तमाचा तमाचा गाल लाल कर दिया, (Barabanki) बुजुर्ग करता भी तो क्या करता क्योंकि उसकी सुनने वाला कोई नहीं था इस तरीके की कार्यशैली दरोगा मसूद असगर की है उत्तर प्रदेश के डीजीपी व बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह खास तौर पर निर्देश दे रखा है कि जनता से अच्छा संबंध बनाएं पुलिस और पब्लिक के बीच में मधुर संबंध होने से अपराध में गिरावट देखने को मिलेगी लेकिन यहां पर तो खुले आम वर्दी का रोड दिखाकर मारपीट की जा रही है. मानवाधिकार का भी उल्लंघन हो रहा है। अब देखना बड़ी बात है की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी कर्मचारी क्या संज्ञान लेते हैं।










