गाजियाबाद में सड़क पर पढ़ी गई नमाज,हिंदू संगठन ने पुलिस से की शिकायत, शुरू हुई जांच

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मस्जिद के बाहर सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ी गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठन से जुड़े विकास तिवारी ने ट्विटर पर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि खोड़ा के दीपक विहार में मस्जिद के बाहर कुछ लोग दरी बिछाकर नमाज पढ़ते हैं जबकि मस्जिद खाली रहती है। इतना ही नहीं उनका कहना यह भी है कि वह पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं पर स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई है।

विकास तिवारी के द्वारा शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर पर ही गाजियाबाद पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। उसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने ट्वीट कर जवाब दिया है कि खोड़ा थाने की पुलिस के माध्यम से फोटो की तस्दीक कराई जा रही है। वहीं लोकल पुलिस स्टेशन का कहना है कि सबसे पहले ये जांच जरूरी है कि फोटो कब की है। इसके अलावा यह भी जांचना जरूरी होगा कि क्या वास्तव में अब भी सड़क पर ऐसी ही स्थिति है। अगर ऐसा हुआ तो मस्जिद के प्रबंधकों से बातचीत कर इसका हल निकाला जाएगा।

ज्ञात हो कि सड़क या फिर सार्वजनिक स्थान पर नमाज को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार काफी सख्त है। राज्य सरकार पहले ही कह चुकी है कि सड़कों पर नमाज नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर शहरों में बाकायदा अभियान चलाया गया है। मस्जिदों से अपील कराई गई कि लोग अपने-अपने इलाको की मस्जिदों के अंदर ही नमाज पढ़ें। सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद सड़क के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने के मामलों में काफी कमी आई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें