The Tenant trailer: शमिता शेट्टी की अपकमिंग फिल्म द टेनेंट का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है. फिल्म शमिता शेट्टी के साथ स्वानंद किरकिरे, शीबा चड्ढा, अतुल श्रीवास्तव नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के जरिए शमिता लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
यह रोमांचक फिल्म एक लड़की की कहानी है जो सोसाइटी में किराए से रहती है. लड़की की जिंदगी के घटनाक्रम से सोसाइटी के लोग आपत्ति लेने लगते हैं. साथ ही लड़की की आधुनिक लाइफस्टाइल से बच्चों पर इसका असर दिखता है. इस फिल्म के ट्रेलर से कहानी की झलक मिल रही है. कहानी की क्वालिटी तो फिल्म के रिलीज होने पर समझ आएगी।

ट्रेलर में दिखी कहानी की झलक
शमिता शेट्टी की इस फिल्म में कई दिग्गज एक्टर नजर आ रहे हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो एक सोसाइटी में किराए से रहने आती है. इसी दौरान लड़की की दोस्ती एक बच्चे से हो जाती है. साथ ही लड़की की लाइफस्टाइल से सोसाइटी में रहने वाले लोग काफी परेशान हो जाते हैं. इसके बाद सोसाइटी के लोग लड़की को बाहर निकालने की कोशिश में जुट जाते हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार लग रहा है।
https://youtu.be/pRO-eePL-E8









