Gorakhpur News: बिहार संपर्क क्रांति में बम की सूचना बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी जहांगीर ने इसी ट्रेन में सवार पत्नी व बेटी को आसानी से जगह दिलाने के लिए दी थी। मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लगाने दिल्ली में रह रहे जहांगीर की पहचान हुई। उसके बाद जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
मंगलवार की रात करीब 12:50 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंची बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के अधिकतर यात्री नींद में थे। (Gorakhpur News) इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि दिल्ली से जा रही बिहार संपर्क क्रांति में बम है…बचा सको तो बचा लो। पुलिस कंट्रोल रूम से तुरंत जीआरपी व आरपीएफ गोरखपुर को सूचना से अवगत कराया गया। पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ की टीमें अलर्ट मोड़ में आ गई।
जीआरपी व आरपीएफ की टीमों ने ट्रेन के सभी कोच में छानबीन शुरू कर दी। रात में अचानक ट्रेन में छानबीन से रेल यात्री भी सकते में आ गए। सबकुछ सही मिलने पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया, लेकिन बम की दहशत तब तक रही, जब तक ट्रेन गंतव्य तक पहुंच नहीं गई।
दिल्ली से पकड़कर गोरखपुर लाया गया
एसपी रेलवे के निर्देश पर जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, आरपीएफ के पोस्ट कमांडर दशरथ प्रसाद, निरीक्षक अपराध विनोद कुमार राय की अगुवाई में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने नई दिल्ली जाकर मो. जहांगीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी व बेटी बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में यात्रा कर रही थीं। ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इसके चलते उन्हें जगह नहीं मिल पा रही थी, इसीलिए ट्रेन में बम की झूठी सूचना दी थी, ताकि जांच हो और ट्रेन में भीड़ कम हो जाए। आरोपी जहांगीर बिहार के बैगल फतहपुर पोस्ट बनपुरा थाना कटरा जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।
https://youtu.be/98MqxURQ0ho?si=HGBRtaLJxFaxL02h










