India Pakistan War New Update: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में खाक हुए ये 5 बड़े आतंकी और उनका साम्राज्य, लश्कर और जैश से था रिश्ता

Facebook
X
WhatsApp

India Pakistan War New Update: भारत की तरफ से 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले का जवाब है। इसके तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी गई। इस हमले में बड़े पैमाने पर आतंक का विनाश हुआ। India Pakistan War New Update) इस हमले में मारे गए आतंकियों के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कुल 5 आतंकियों के ढेर होने की जानकारी है।

image 85

India Pakistan War New Update: ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हुए आतंकियों की लिस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 5 आतंकियों का सफाया किया है। (India Pakistan War New Update) इसमें लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी मुदस्सर खडियान खास उर्फ अबू जिंदाल और खालिद उर्फ अबू आकशा शामिल है। वहीं जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी हाफिज मोहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर और मोहम्मद हसन खान के नाम शामिल है। आइये एक-एक करके इन पांचों आतंकियों के काले चिट्ठे जानते हैं।

मुदस्सर खाडियान खास

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मुदस्सर खाडियान खास मरकज तैबा, मुरिदके का प्रमुख था। (India Pakistan War New Update) इसके अंतिम संस्कार में पाकिस्तान सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इतना ही नहीं, पाक आर्मी चीफ और पंजाब की सीएम मरियम नवाज ने पुष्पांजलि भी अर्पित की। इसके बाद हाफिज अब्दुल रऊफ के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों में अंतिम संस्कार की प्रार्थना ने हुई। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के IG मौजूद थे।

image 87

खालिद उर्फ अबू आकशा

आतंकी खालिद उर्फ अबू आकशा भी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित था। यह जम्मू कश्मीर के कई आतंकी हमलों में शामिल था। इसका नाम अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में भी जुड़ा है। खालिद का अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर मौजूद थे।

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हाफिज मोहम्मद जमील मौलाना मसूद अजहर का साला था। यह बहावलपुर में मरकज सुब्हान अल्लाह का प्रभारी था। इसका नाम मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और फंडिंग में एक्टिव था।

मोहम्मद यूसुफ अजहर

मोहम्मद यूसुफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी था और यह मौलाना मसूद अजहर का साला था। अजहर JeM के लिए हथियारों की ट्रेनिंग कराता था। इसका नाम जम्मू कश्मीर के कई आतंकी हमलों में शामिल था। यह IC-814 हाईजैटिकंग मामले में वांटेड था।

मोहम्मद हसन खान

मोहम्मद हसन खान भी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। यह JeM के POK ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था। इसका नाम जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में शामिल था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें