Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक पर आशिकी का भूत इस कदर सवार हुआ कि चप्पलों से पिटाई का भी उस पर कोई असर नहीं था। बीच सड़क पर युवती और उसकी बहन सिरफिरे आशिक को पीटती रही, लेकिन इस दौरान भी वो बोलता रहा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तेरे बिना मर जाऊंगा। एक पल भी नहीं जी पाऊंगा। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
यहां का है वायरल वीडियो
ये वायरल वीडियो आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बीच सड़क पर एक युवक को दो युवतियां चप्पल से पीट रही हैं। आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। फिर भी युवक ऐसी जिद पर अड़ा दिखाई दिया, जिसे लेकर हर कोई हैरान है। एक तरफ जहां युवतियां उससे कह रही हैं कि अब आई लव यू बोल, तो वहीं युवक कहता नजर आ रहा है कि तेरे बिना मर जाऊंगा। बहुत प्यार करता हूं।
आगरा में बड़ा हादसा: सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिरी, एक बच्ची समेत दो की मौत. #india24x7livetv pic.twitter.com/06DXWIQMdn
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) August 4, 2023
बीच सड़क पर पटका युवक
तभी दूसरी युवती उसका कॉलर पकड़ कर सड़क पर धक्का देती है, जबकि दूसरी युवती पिटाई करना जारी रखती है। सिरफिरे की जिद के आगे युवतियां भी हार गईं। एक युवती उसे सड़क पर लिटा देती है और कहती है कि अब मर। बताया गया है कि युवक पास की बस्ती का रहने वाला है। वीडियो कमला नगर शांति स्वीट के पास वाली रोड का है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://youtu.be/omYsW379Hcg










