Today Weather Alert: अब निकाल लीजिये मोटी जैकेट, मफलर, दस्ताने… इस बार ठंडक ‘कहर’ ढाने को तैयार, पड़ने वाली है बेतहाशा सर्दी!

Facebook
X
WhatsApp

Today Weather Alert: देश के कुछ हिस्सों में बीते कुछ दिनों से शीतलहर का कहर शुरू हो गया है तो वहीं 4 राज्य ऐसे हैं जहां आज 9 दिसंबर 2025 यानी मंगलवार को वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक यहां आज आसमान में बादल छाएंगे और अगले 48 घंटे में वर्षा की संभावना बन रही है। वहीं, उत्तर और पूर्वी भारत के 8 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। वर्षा वाले इलाकों में मछुआरों को भी बेहद सतर्क रहने की अपील की गयी है।

Today Weather Alert: उत्तर-प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, अफगानिस्तान के ऊपर बन रहा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर प्रदेश तक फैल चुका है। (Today Weather Alert) इस विक्षोभ के कारण प्रदेश में शीत लहर का प्रभाव और प्रबल हो सकता है। आने वाले 2 दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इसके बाद आने वाले हफ्ते मसे तेज पछुआ हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी, जिससे पारा तेज़ी से निचे गिरेगा।

Also Read –Haryana: जींद का टैलेंट मंच पर दमदार: मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बढ़ाया प्रतिभाओं का हौसला

इन राज्यों में आज छाएंगे काले बादल और होगी वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक आज 9 दिसंबर 2025 यानी मंगलवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में काले बादल छाए रहेंगे। (Today Weather Alert) अगले 24 घंटे में वर्षा की भी संभावना बन रही है। हालांकि, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 11 दिसंबर तक वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, उत्तर बंगाल के जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की भी आशंका है, जिससे दृश्यता एक किलोमीटर से भी कम हो जाएगी।

Also Read –Giriraj Singh on Vande Mataram: ’वंदे मातरम’ की बजाय ’बाबरी मस्जिद’ को मानते हैं… गिरिराज सिंह का विपक्ष पर करारा हमला

इन 8 शहरों में भीषण शीत लहर का अलर्ट

जानकारी के मुताबिक… बिहार, पूर्णिया, किशनगंज के अलावा झारखंड में रांची, जमशेदपुर के साथ उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ कानपुर, आगरा, प्रयागराज में सुबह के वक़्त भीषण शीत लहर का अलर्ट है। सुबह के वक़्त यात्रा करने वाले लोगों को बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में आज सुबह तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। वहीं, इस दौरान शीत लहर का भी प्रकोप देखने को मिल सकता है। (Today Weather Alert) इस वक़्त लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। वहीं, प्रदूषण से अभी राहत मिलने कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है।

उत्तराखंड – हिमाचल में आज का मौसम

हिमाचल प्रदेश में आज मंगलवार को बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (Today Weather Alert) वहीं हफ्ते के बाकी दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, आगामी हफ्ते प्रदेश में मौसम को लेकर कोई भी बड़ा अलर्ट नहीं है। वहीं ,उत्तराखंड में आज बर्फीली हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ नैनीताल, मसूरी में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान लोगों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें