Tomato Price Hike : टमाटर एक बार फिर से हुआ लाल, प्रति किलों 100 रूपए के करीब

Tomato Price Hike: टमाटर एक बार फिर से हुआ लाल, प्रति किलों 100 रूपए के करीब
Facebook
X
WhatsApp

Tomato Price Hike : बारिश से हरी सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। वहीं अब हर सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला टमाटर भी महंगा हो रहा है। गोरखपुर में फुटकर मंडियों में टमाटर 100 से 120 रुपये किलो तक बिक रहा है। बेंगलुरू के टमाटर की आवक कम होने से कीमतों में अभी और उछाल होने की उम्मीद है। वहीं कमोवेश सभी हरी सब्जियां अर्धशतक लगाकर बाजार में मौजूद हैं।

Tomato Price Hike : टमाटर के दाम ने सबको को किया लाल

Gorakhpur News

दक्षिण के राज्यों में लगातार बारिश होने से बेंगलुरू से टमाटर की आवक बुरी तरह प्रभावित हुई है। महेवा थोक मंडी में मंगलवार को टमाटर 70 से 90 रुपये किलो बिका। वहीं फुटकर में टमाटर 100 से लेकर 120 रुपये किलो तक बिक रहा है। विवाह के सीजन में मांग बढ़ने से कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है। हरी सब्जियों की कीमतों में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।बमुश्किल सप्ताह भर पहले 40 से 50 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब थोक में 60 से 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

CG NEWS: टमाटर के दाम ने सबको को किया लाल, प्रति किलों 100 रूपए के करीब

थोक कारोबारी रहमान ने बताया कि यूपी में अमरोहा और दक्षिण में बेंगलुरू से ही टमाटर आ रहा है। सोमवार को बेंगलुरू से दो ट्रक टमाटर आया था। जिससे कीमतों में बढ़तरी दिख रही है। धर्मशाला पर टमाटर 30 रुपये में एक पाव मिल रहा था। फुटकर दुकानदार मुकेश मौर्या ने बताया कि एक कैरेट में चार किलोग्राम तक खराब निकल रहा है। ऐसे में 120 रुपये किलो बेचना मजबूरी है। यूपी में अमरोहा का भी टमाटर मंडी में आ रहा है। महेवा थोक मंडी में 25 किलो का एक कैरेट टमाटर 600 से 700 रुपये किलो बिक रहा है। लेकिन इसकी क्वालिटी बेहद खराब है। वहीं बेंगलुरू का टमाटर थोक में 1400 से 1600 रुपये कैरेट बिक रहा है। एक कैरेट में 22 से 23 किलो टमाटर आता है।

image 15

Tomato Price Hike : पिछले साल जुलाई में टमाटर ने मारा था दोहरा शतक

image 16

नौ जुलाई से वैवाहिक शुरू होंगे तो कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है। पिछले साल जुलाई के पहले सप्ताह में टमाटर 160 से 200 रुपये किलो तक बिका था। रेस्टोरेंट कारोबारी राहुल सिंह का कहना है कि रेस्टोरेंट पर रोज 30 से 40 किलो टमाटर की खपत है। सप्ताह भर के अंदर 2000 से 3000 रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। वहीं बाजार में टोमेटो प्यूरी की मांग बढ़ गई है।

https://youtu.be/36gfNFpbmIY?si=wPjmKAhgAXjlvJi5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें