Uttar pradesh: रेवारी बेलहरी में लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ‘बेबी भैया’ को दी गई श्रद्धांजलि

Facebook
X
WhatsApp

Uttar pradesh: लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर शुक्ला उर्फ ‘बेबी भैया’ के निधन के उपरांत शनिवार को उनके पैतृक निवास, रेवारी बेलहरी (जयसिंहपुर) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय सचिव व जयसिंहपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर शुक्ला ‘रिंकू भैया’ एवं जयसिंहपुर के ब्लाक प्रमुख राहुल शुक्ला की उपस्थिति में क्षेत्र के कई प्रमुख गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Image 2025 04 12 at 5.55.13 PM 1

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में फैजाबाद मंडल के अपर आयुक्त श्री आशीष भास्कर, डिप्टी डायरेक्टर श्री सर्वेश पांडे, जयसिंहपुर के उपजिलाधिकारी श्री शिवप्रसाद, तहसीलदार श्री मयंक मिश्रा, श्री पांडे जी, रवि प्रकाश चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा, राहुल मिश्रा, प्रधान राकेश तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू एवं श्रीमती अंकिता सहित क्षेत्र के कई अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

सभी ने स्वर्गीय चंद्रशेखर शुक्ला के सामाजिक योगदान और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें