Sikkim Accident: बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, 16 जवान हुए थे शहीद

Facebook
X
WhatsApp

Sikkim Accident: बीते शुक्रवार को सिक्किम में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने देश को झकझोर कर दिया। सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान शहीद हो गए। वहीं अब दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों का श्रद्धांजलि समारोह आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर होगा। (Sikkim Accident) सेना के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर 12.30 से 2 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।

खड़ी ढलान पर फिसल गया

सेना के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। (Sikkim Accident) इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

13 34
Sikkim Accident: बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

पश्चिम बंगाल, सिक्किम के मुख्यमंत्रियों ने शोक जताया

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। तमांग ने ट्वीट किया कि जेमा में हुई दुर्घटना में हमारे 16 बहादुर जवानों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायल हुए चार जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। (Sikkim Accident) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तरी सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 बहादुर जवानों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

12 44
Sikkim Accident: बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। (Sikkim Accident) मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

https://youtu.be/SVjaQQ40Hag

ये भी पढ़े- http://india24x7livetv.com/saharanpur-news

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें