Tripura Assembly Election: प्रधानमंत्री मोदी का आज त्रिपुरा दौरा, 2 चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Facebook
X
WhatsApp

Tripura Assembly Election: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा में दो रैली करेंगे. पीएम मोदी की यह चुनावी रैली त्रिपुरा के धलाई जिले के अंबासा और गोमती में होगी. त्रिपुरा में 60 सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होगा. (Tripura Assembly Election) त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी धलाई जिले के अंबासा में दोपहर 12 बजे के आसपास पहली रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद दूसरी रैली को गोमती में अपराह्न तीन बजे संबोधित करेंगे. बता दें कि त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. लगातार केंद्रीय मंत्रियों और अन्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की जनसभाओं को आयोजित किया. हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में दो रैली और एक रोड शो किया था.

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी त्रिपुरा में चुनाव प्रचार कर चुके हैं. बता दें कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा. वहीं मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा. वहीं तीनों राज्यों के लिए वोटों की गिनती एक साथ 2 मार्च को होगी. त्रिपुरा में भाजपा ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं अपने गठबंधन के साथी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 5 सीट दिया है.

बीते 9 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया था. जिसमें राज्य की सत्ता में लगातार दूसरी बार आने के लिए कई लुभावने वादे किए गए थे. चुनावी घोषणा पत्र में आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं, आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और किसानों पर फोकस किया है.

https://youtu.be/qBJZsTPrBkU

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44912

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें