Fatehpur News: एम्बुलेंस में छुपाकर 15 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी, फतेहपुर में दो तस्कर गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में चोरी-छिपे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-हावड़ा रूट पर एक एम्बुलेंस से लाखों रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। (Fatehpur News) पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में खलबली मच गई है।

image 15

जिले में पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत थरियांव थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय और आबकारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शुक्ला को मुखबिर ने सूचना दी कि कानपुर की ओर से एक एम्बुलेंस में लाखों रुपए कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब लादकर कुछ लोग बिहार जा रहे हैं।

जिस पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पूर्वी बाईपास के पास चेकिंग शुरू कर दी। (Fatehpur News) उसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए एम्बुलेंस को रोककर गाड़ी की तलाशी ली गई, तो एम्बुलेंस के अंदर 75 पेटी अलग-अलग ब्रांड की हरियाणा राज्य की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों मिलन कुमार चौधरी पुत्र कमलेश्वरी चौधरी निवासी कमार गंज वार्ड नंबर 12, थबितिया थाना सुपौल जिला सुपौल बिहार (30 वर्ष) और जितेंद्र कुमार पुत्र बैजनाथ शाह निवासी भारतीय नगर थाना सहरसा जिला सहरसा बिहार (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

Also Read –Bhool Bhulaiyaa 4 : फिल्म के निर्माता ने बताया कब तक आएगी भूल भूलैया 4

Also Read –Israeli missile attack on Tehran: अब होगा ‘दोगुना विनाश’! तेहरान पर इजरायली मिसाइल अटैक के बाद ‘आगबबूला’ हुए ट्रंप, ईरान ने दी खौफनाक चेतावनी

यह जानकारी थरियांव सर्किल के डीएसपी वीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पकड़ी गई सफेद नील रंग की एम्बुलेंस जिसका नंबर UP 83 AT 8705 है, से दो मोबाइल फोन और 1250 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। (Fatehpur News) पकड़ी गई अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत 15 लाख रुपए है और यह हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।पकड़े गए शराब तस्करों से पूछताछ की जा रही है और संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें