Udhayanidhi Stalin: ’10 रुपए का कंघा ही काफी है’, अयोध्या के संत की सिर कलम करने की धमकी पर उदयनिधि का जवाब

Facebook
X
WhatsApp

Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के ‘सनातन धर्म’ पर दिए बयान पर बवाल जारी है. उत्तर प्रदेश में एक संत ने सनातन धर्म पर उदयनिधि की टिप्पणियों के बाद उनके सिर पर 10 करोड़ का इनाम रखने का ऐलान किया है. अयोध्या में तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी परमहंस आचार्य ने कहा है कि जो भी उदयनिधि का सिर काटकर मेरे पास लाएगा, उसको 10 करोड़ का ईनाम दूंगा. अगर किसी ने उसे नहीं मारा तो मैं मार दूंगा. सिर कलम करने की धमकी पर अब उदयनिधि ने जवाब दिया है.

चेन्नई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा, ”परमहंस आचार्य ने घोषणा की है कि वह मुझे सनातन (धर्म) के बारे में बात करने के लिए अपना सिर कटवाने के लिए 10 करोड़ रुपये देंगे. (Udhayanidhi Stalin) मेरे सिर पर कंघी करने के लिए 10 रुपए का कंघा ही काफी है.” तमिल में चॉप या स्लाइस शब्द का अर्थ बालों में कंघी करना भी होता है.

उदयनिधि ने आगे कहा, ”धमकी हमारे लिए कोई नई बात नहीं है. मैं उस व्यक्ति (एम करुणानिधि) का पोता हूं, जिसने तमिलनाडु के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया.” पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे करुणानिधि ने पेरियार की ओर से शुरू किए गए तर्कवादी और ब्राह्मण विरोधी द्रविड़ आंदोलन का नेतृत्व किया था.

करुणानिधि ने रेल की पटरी पर रख दिया था सिर- उदयनिधि

उदयनिधि ने कहा कि जनता के लिए करुणानिधि ने अपना सिर रेल की पटरी पर रख दिया था. स्टालिन ने जिस घटना का जिक्र किया, वह 1953 की है. इस घटना के बाद तमिल राजनीति में करुणानिधि का उदय हुआ. डालमिया के उद्योगपति परिवार के नाम पर एक गांव का नाम बदलने के विरोध में करुणानिधि डीएमके कार्यकर्ताओं के साथ पटरियों पर लेट गए थे.

उदयनिधि की किस टिपप्णी पर हो रहा विवाद

दरअसल शनिवार को उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसको खत्म करने की जरूरत है. उदयनिधि ने कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं, बल्कि उनको खत्म ही कर देना चाहिए.

https://youtu.be/zMkDDef4qi4?si=3sIFap5UoRa-b5EV

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/viral-video-wife-got-cancer-husband-cut-his-own-hair-video-went-viral-your-eyes-will-become-moist-after-watching-the-video/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें