Unnao News: 27 बंडल 500 की गड्डी, कुल 14 लाख रुपए, बच्चों ने डाली सेल्फी; नप गए थानेदार ‘पापा’

Facebook
X
WhatsApp

Unnao News: अक्सर देखा जाता है कि कामकाज में लापरवाही, लोगों से अभ्रद व्यवहार या फिर घूसखोरी के आरोपों में थाना प्रभारियों पर गाज गिरती है, लेकिन कभी आपने सुना है कि खुद के परिवार की वजह से एक थाना प्रभारी को थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया हो. जी हां एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आया है. यहां बेहटा मुजावर थाना प्रभारी रमेश चंद्र साहनी के परिवार ने 500-500 की नोटों की गड्डी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर दी. फिर क्या था, फोटो वायरल होते ही एसपी ने इसको संज्ञान लिया और तत्काल रमेश चंद्र साहनी को लाइन अटैच कर स्पष्टीकरण मांगा.

दरअसल, गुरुवार को रमेश चंद्र साहनी के परिवार की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. फोटो में देखा जा सकता है कि उनके दो बच्चे बेड पर 500-500 के नोटों की कई गड्डियों से खेलते दिख रहे हैं. (Unnao News) बच्चों के साथ फोटो में उनकी पत्नी भी दिख रही हैं. इन लोगों ने बकायदा नोटों की गड्डी को बिस्तर पर रखकर साथ में फोटो खिंचाई और उसे अपने सोशल मीडिया पेज पर डाल दी. फोटो वायरल होते ही पुलिस मकहमे में हड़कंप मच गया. एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने तत्काल प्रभाव से रमेश चंद्र साहनी को लाइन हाजिर कर सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह को जांच के आदेश दिए.

थानेदार ने दी सफाई, कहा- जमीन बेची थी, उसी के हैं पैसे

वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि नोटों की कुल 27 गड्डियां हैं. करीब 14 लाख रुपए बताए जा रहे हैं. दरअसल, रमेश चंद्र साहनी दो साल पहले हरदोई से ट्रांसफर होकर उन्नाव आए थे. तत्कालीन एसपी आनंद कुलकर्णी ने उन्हें बेहटा मुजावर थाने का कार्यभार दिया था. इन दो सालों में कई घटनाओं में उनकी लापरवाही भी देखने को मिली, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हुई. क्षेत्र और पुलिस महकमे में यह काफी चर्चा का विषय बना रहा. हालांकि, रमेश चंद्र साहनी ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह फोटो 14 नवंबर 2021 को ली गई थी. उन्होंने अपनी एक पारिवारिक संपत्ति बेची थी, उसी के पैसे मिले थे.

वहीं बांगरमऊ सीओ पंकज सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर थाना प्रभारी रमेश चंद्र साहनी के परिवार की फोटो देखने को मिली है. फोटो में उनकी पत्नी और बच्चे नोटों की गड्डी के साथ दिख रहे हैं. फिलहाल एसपी ने उनको लाइन हाजिर कर दिया है और पैसों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. मुझे जांच सौंपी गई है. जल्द ही रमेश चंद्र साहनी से पैसों को लेकर पूछताछ की जाएगी.

https://youtu.be/KJXyWx1U2aE

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=52042

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें