Unnao News: सांसद साक्षी महाराज ने साधा निशाना, पाकिस्तान कांग्रेस की नाजायज औलाद…

Unnao News: सांसद साक्षी महाराज ने साधा निशाना, पाकिस्तान कांग्रेस की नाजायज औलाद…
Facebook
X
WhatsApp

Unnao News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज अपने बेबाक बयानों (Unnao News) को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर बुधवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान को कांग्रेस की नाजायज औलाद बताया। सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी पर करारा हमला बोला

राहुल गांधी के बयान ‘हिंदुस्तान में पाकिस्तान-बांग्लादेश से ज्यादा बेरोजगारी’ पर सांसद ने काफी तल्ख जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस की नाजायज औलाद है। उन्होंने यह भी कहा कि यह वही कांग्रेस है जो कहती थी कि हमारी छाती पर देश का बंटवारा होगा। इसके बाद भी उन्होंने पाकिस्तान को पैदा कर दिया।

सांसद साक्षी महाराज यहीं नहीं रूके। उन्होंने एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू राहुल गांधी के नाना थे। हो सकता है वह पाकिस्तान के साथ कोई संबंध निभा रहे हो। वहीं सांसद साक्षी महाराज ने लालू यादव के बयान मोदी हिंदू नहीं है पर पलटवार करते हुए कहा कि चारा खाने वालों के पास जितनी बुद्धि हो सकती है। उतनी ही लालू यादव के पास है।

अगर नरेंद्र मोदी हिन्दू नहीं हैं तो हिंदुस्तान में कोई हिन्दू नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज पर तीसरी बार भरोसा जताया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए सांसद साक्षी महाराज को फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। साक्षी महाराज ने टिकट की घोषणा से पहले ही दावा किया था कि वह इस बार पांच लाख वोटों से जीतकर फिर से संसद पहुंचेंगे।

Unnao News: 2014 में भारी मतों से जीते थे साक्षी महाराज

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीत हासिल किया था। उन्होंने 2014 में अपने ही 310000 से अधिक वोटों से जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 400996 वोटों से गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला अन्ना महाराज को हराया था। 1952 से लेकर अब तक के इतिहास में साक्षी महाराज की उन्नाव लोकसभा से 2019 में दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। 2019 में जीत हासिल कर साक्षी महाराज ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। साक्षी महाराज को 56.85 फीसदी वोट मिले।

https://youtu.be/1ywheqrM9Ng?si=5KtbyxYo42QLmI90

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें