Unnao News: नायब तहसीलदार ने खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस को सौंपा, थानेदार ने ले देके छोड़ दिया, सस्पेंड

Facebook
X
WhatsApp

Unnao News: एक तरफ यूपी पुलिस जहां अपनी पुलिस मित्र की छवि आम जनता के बीच बनाने के लिए प्रयासरत है तो वहीं कुछ ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जो अपनी हरकतों और भ्रष्टाचार कर पुलिस की वर्दी पर दाग लगा रहे हैं। (Unnao News) यूपी के उन्नाव जिले में ऐसे ही दो पुलिसकर्मियों को एसपी उन्नाव ने सस्पेंड कर दिया है।

अवैध खनन कराने के आरोप में चौकी प्रभारी सस्पेंड

आपको बता दे की चौकी प्रभारी सियाराम चौरसिया अवैध खनन में शामिल पाए जाने पर सस्पेंड कर दिए गएं। नायब तहसीलदार स्नेहा यादव ने मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन देर रात चौकी इंचार्ज ने उसे छोड़ दिया था। (Unnao News) शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। जिसके आधार पर एसपी उन्नाव सिद्धार्थ मीना ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

1 2 182
Unnao News: नायब तहसीलदार ने खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस को सौंपा

शराब पीकर हंगामा करने पर हुई कार्रवाई

दूसरे मामले में पुलिस लाइन में शराब पीकर एक सिपाही हंगामा करते पाया गया था। अनुशासनहीनता मानते हुए सिपाही पर कार्रवाई करते हुए उसे भी सस्पेंड कर दिया गया है। (Unnao News) आदेश का तत्काल पालन करने का निर्देश दिया है। इस बात की जानकारी एएसपी शशिशेखर सिंह ने दी है।

12 43
Unnao News: नायब तहसीलदार ने खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस को सौंपा

https://youtu.be/pT9QhvzM8Lk

ये भी पढ़े – https://sunilvermamediagroup.com/?p=42220

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें