Unnao News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सोमवार को एक 3 माह की बच्ची की पोलियो ड्रॉप पीने से मौत हो गई। बच्ची के पिता का आरोप है कि पोलियो ड्रॉप पीने के कुछ घंटों बाद बच्चे के मुंह से खून आया और दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बच्ची के शव को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और पोलियो ड्रॉप से मौत का आरोप लगाकर हंगामा किया।
राजस्थान: BJP विधायक कालूराम मेघवाल का दावा- वसुंधरा राजे ही बनेंगी CM. #india24x7livetv #NewsUpdate #RajasthanCM #BJP pic.twitter.com/Q0zcexNeU4
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 12, 2023
Unnao News : पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ये मामला उन्नाव जिले के सदर कोतवाली के मोहल्ला पुरानी बाजार का है। यहां रहने वाले शिवम वर्मा ने अपनी 3 माह की बच्ची को सोमवार सुबह करीब 11 बजे पोलियो ड्रॉप पिलवाई। जिसके बाद मासूम की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पोलियो ड्रॉप डोज अधिक होने से मौत की बात कही।

बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शाम करीब 6 बजे बच्ची के शव को लेकर परिजन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। पोलियो ड्रॉप से मौत का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने परिजनों से बातचीत की। उन्होंने CMO को मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Unnao News : मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्या बोले?
CMO डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि, “परिजनों का कहना है कि पोलियो ड्रॉप पीने के कुछ घंटों बाद बच्चे के नाक से खून आया और मौत हो गई। परिवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए मोटिवेट किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।” मृतक बच्चे के पिता ने कहा कि, “उनकी बेटी को जो पोलियो की दवाई पिलाई गई थी उसके बाद हम डॉक्टर के यहां ले गए थे। उन्होंने जवाब दे दिया।
उन्होंने कहा, इसे आईसीयू में ले जाओ। जब एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां पर कह दिया गया कि बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि, उसे पोलियो का डोज ज्यादा दे दिया गया है। बेटी को जो पोलियो की दवाई पिलाई गई थी।” मामले की जांच में पोलियो ड्रॉप की डोज अधिक होने से मौत की बात सामने आ सकती है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।










