UP के मंत्री संजय निषाद बोले- मंदिरों के साथ बनी सभी मस्जिदों को हटाया जाना चाहिए

Facebook
X
WhatsApp

बागपत। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद के एक बयान ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। बुधवार को राष्ट्रवंदना चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मंदिरों के पास बनाई गई सभी मस्जिदों को हटा देना चाहिए। उन्होंने मदरसों के चल रहे सर्वे पर कहा कि मदरसों से ही अपराधी और आतंकवादियों के लिंक मिलते हैं। यहां उन्माद का पाठ पढ़ाया जाता है।

‘सबकी इच्छा है कि बढ़े भारतीय संस्कृति का सम्मान’
मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने राष्ट्रवंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि ज्ञानवापी मामले पर मैं जज को बधाई दूंगा और उसमें सहयोग कर रहे सभी बधाई के पात्र हैं। भारतीय संस्कृति की स्थापना में अदालत मदद कर रही है तो उन्हें शुभकामनाएं। सबकी इच्छा है कि भारतीय संस्कृति का सम्मान बढ़े लेकिन ऐसी ताकतें हैं जो बच्चों के अंदर जहर घोलकर उन्हें सही बातों से दूर कर रही हैं। अयोध्या में मस्जिद हटकर वहां राम मंदिर बन रहा है और मस्जिद दूसरी जगह बन रही है तो ऐसे ही सभी मंदिरों के पास से मस्जिदों को हटाकर कहीं अलग जगह बनाया जाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सराहा। कहा कि आज वहां दंगे खत्म हो गए हैं। मौलानाओं के बयानों पर कहा कि अब उनकी बिरादरी भी सच समझने लगी है। सच्चर कमेटी कि रिपोर्ट कहती है कि सबसे ज्यादा गरीबी मुसलमानों में हैं। हाथी और साइकिल की सरकारों व मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी गरीबी बढ़ाई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो सभी को अनाज और मकान दे रहे हैं। आतंकवाद का लिंक मदरसों से मिलता रहा है। मदरसों का सर्वे हो रहा है तो उन सभी को खुश होना चाहिए जो दाग धोना चाहते हैं। सर्वे से बच्चों में शिक्षा ज्ञान बढ़ेगा। भाजपा की सरकार बच्चों को शिक्षा देना चाह रही लेकिन कट्टरपंथियों को डर है कि अब बच्चे उनकी उन्मादभरी बातों में नहीं आएंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें